शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-16 क्रिकेट लीग में मंगलवार को कृभको फर्टिलाइजर मैदान पर दो मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में शाहजहांपुर इंजीनियरिंग वर्क्स ने क्राउन क्रिकेट अकादमी को 80 रन से हराया। इंजीनियरिंग वर्क्स ने 30 ओवर में 178 रन बनाए, जिसमें रोहित ने 71 और अंशुल ने 33 रन बनाए। जवाब में क्राउन टीम 98 रन पर सिमट गई। यश यादव ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे मुकाबले में प्रयास क्रिकेट अकादमी ने एलिट क्रिकेट अकादमी को 1 रन से हराया। प्रयास टीम ने 146 रन बनाए, जिसमें युवराज ने 59 रन की पारी खेली। यह भी पढ़ें- अंडर-16 क्रिकेट लीग का आगाज, चौधरी व गुर्जर अकादमी ने दर्ज की जीत जवाब में एलिट टीम 145 रन पर आउट हो गई। दक्ष शर्मा ने 3 विकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.