कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। अंडर-16 वर्ग के दो दिवसीय ट्रायल शनिवार को खत्म हुए। इनमें 310 उभरते खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह ट्रायल बर्रा-8 स्थित केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल में हुए। ट्रायल के दौरान केसीए चयनकर्ता राकेश तिवारी ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीक और प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया। ट्रायल का आयोजन कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने किया था। अगले चरण में चयनित खिलाड़ियों को छह टीमों में विभाजित कर अगले सप्ताह तक आपस में मुकाबले कराए जाएंगे। इन ट्रायल मैचों के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर अंतरजनपदीय प्रतियोगिताओं के लिए कानपुर टीम का गठन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.