भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीसीए श्यामल सिंह अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में लखीसराय डीसीए ने धमाकेदार जीत हासिल की। सैंडिस कंपाउंड मैदान पर खेले गए एकतरफा मुकाबले में लखीसराय ने जमुई डीसीए को 155 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। लखीसराय की इस जीत के नायक निशांत शैलेश राज रहे, जिन्होंने शतकीय पारी खेली, जबकि हिमांशु मोहन केसरी ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखीसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 48.4 ओवरों में 290 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज निशांत शैलेश राज ने 104 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यह भी पढ़ें- दरभंगा ने मधुबनी को 54 रनों से किया पराजित मध्यक्रम में उत्सव मुकेश ने 40 रन, शौर्य संजय ने 35 रन और हिमांशु मोहन ने 30 रनों का योगदान देकर स्कोर को 290 ...