बेगुसराय, अप्रैल 15 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में बुधवार को समस्तीपुर ने सहरसा को नौ विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 41 ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयुष ने 59 रन व शंभू ने 42 रनों का योगदान दिया। समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए युवराज ने चार और हर्षित ने दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने 28 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। यह भी पढ़ें- ट्रायल मैच में बल्लेबाज व गेंदबाजी ने दिखाई प्रतिभा समस्तीपुर की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिल ने 83 गेंद में शानदार 127 रनों की नाबाद...