हरदोई, मार्च 18 -- हरदोई। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर 16 अंडर 19 के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल मैच 21 मार्च से शुरू होंगे, जिन खिलाड़ियों ने सत्र 2026- 2027 का यूपीसीए ट्रायल पंजीकरण फार्म भरा है वही खिलाड़ी इसमें भाग लेने के पात्र होंगे। अंडर 16 व अंडर 19 खिलाड़ी को 20 मार्च को 12 बजे सीएसएनपीजी कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड लखनऊ चुंगी हरदोई में आकर अपना चेस्ट नंबर प्राप्त करें। उसी दिन दोनों वर्गों की टीमें गठित की जाएगी। इनका मैच 21 मार्च से प्रात: 8:30 बजे से शुरू किया जाना तय हुआ है। एसोसिएशन के पदाधिकारी अतुल मिश्रा ने बताया कि सभी खिलाड़ी अपनी व्हाइट किट में आएं। सभी खिलाड़ी अपनी पंजीकरण रसीद साथ में लेकर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.