उरई, मई 2 -- उरई। संवाददाता उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट मैच में औरैया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जालौन को 7 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। यह मुकाबला पुलिस लाइन ग्राउंड, उरई में खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जालौन की टीम ने निर्धारित 45 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। टीम की ओर से श्वेत गुब्रेल ने शानदार 71 रन की पारी खेली, जबकि अर्जुन द्विवेदी ने 50 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके। औरैया की ओर से सुमित सैनी और अभिराज सिंह ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरैया की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आदित...