शामली, मार्च 22 -- दथेडा निवासी कुश्ती खिलाडी का नैशनल कुश्ती प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल जीतने के बाद रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। समारोह के मुख्यातिथि के तौर पर ऑल इंडिया रोड महासभा व अन्तराष्ट्रीय खिलाडी चौधरी बलकार सिंह ने कुश्ती खिलाडी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस दौरान सैक्डो की संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे। तमिलनाडू में आयोजित अंडर 15 नेशनल कुश्ती चौंपियनशिप 75 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने वाले गांव दथेड़ा के अनंत बड़सर पहलवान का रविवार को बड़सर समाज की चौपाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बता दे कि यह प्रतियोगिता बीतें 27 फरवरी से 1 मार्च आयोजित की गई थी।जहॉ अनंत ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था और ब्रांज मेडल को कब्जाया था। रविवार की सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि...