लोहरदगा, फरवरी 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के पहलवान अमन उरांव अंडर 15 झारखंड राज्य कुश्ती टीम में शामिल किए गए हैं। अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 फरवरी से एक मार्च 2026 तक सेलम तमिलनाडु में होगा। इसमें 38 किलो फ्री स्टाइल में अमन उरांव अपना दमदख दिखाएंगे। ओयना अलगडीहा गांव निवासी अमन किसान मनु उरांव और शांति कुमारी के पुत्र हैं और स्वामी दयानंद सरस्वती राजकीयकृत मध्य विद्यालय शांति आश्रम लोहरदगा के छात्र हैं। कुश्ती कोच महादेव उरांव और लोहरदगा जिला कुश्ती संघ के सचिव अजीत भगत ने कहा कि लोहरदगा छोटा जिला होने के बावजूद यहां से प्रतिभाशाली खिलाड़ी लगातार निकल रहे हैं जो गर्व का विष है। कुश्ती के जरिए लोहरदगा जिला का नाम रौशन कर रहे हैं। अमन का राज्य टीम में चयन होने पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.