घाटशिला, अप्रैल 10 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा के राखा कॉपर क्रिकेट स्टेडियम में गौरव मेमोरियल अंडर-15 टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इस मुकाबले में एमबीसन क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर की टीम ने टॉस जीत कर क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइस क्रिकेट एकेडमी नामदा बस्ती गोलमुरी ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 87 रनों का लक्ष्य दिया। एमबीसन क्रिकेट एकेडमी ने 17ओवर चार गेंद में मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अंश बने जिन्होंने 11 गेंद में पांच रन और गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर दो विकट लिए। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि राखा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, मुर्गाघुटु ग्राम के मांझी बाबा लिटा राम मुर्मू, विश्वनाथ पात्रो ने पुरस्कार वितरण किया। पूरे टूर्नामेंट को सफलता पूर्वक आयोजित करने में रेमंड क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.