अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग को 27 तक कराएं एंट्री
आगरा, अगस्त 23 -- खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि खेल दिवस पर अंडर-14 बालक स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें प्रतिभाग के लिए स्कूली टीम अपनी एंट्री एकलव्य स्टेडियम में 27 अगस्त तक कराएं। एंट्री पूरी तरह नि:शुल्क है। प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता स्टेडियम के हॉकी सिंथेटिक टर्फ पर खेली जाएगी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर मनेगा तीन दिनों का उत्सव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.