साहिबगंज, जून 30 -- साहिबगंज। संत जेवियर्स स्कूल (अंग्रजी) मैदान में सोमवार से जारी दो दिवसीय अंडर 14, 17 व 19 आयु वर्ग के इंटरस्कूल जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। फाइनल मैच संत जेवियर्स स्कूल के खेल मैदान व सिदो-कान्हू स्टेडियम दोनों जगह खेला गया।

फाइनल मैच परिणाम फाइनल मैच के अंडर 14 में संत जेवियर्स स्कूल साहिबगंज, अंडर 17 में संत टेरेसा भागलपुर व अंडर 19 में संत जोसफ स्कूल भागलपुर टीम ने बाजी मारी। अंडर 14 में फाइनल मैच संत जेवियर्स स्कूल बनाम डॉन बॉस्को कटिहार के बीच खेला गया। अंडर 17 का फाइनल मैच संत टेरेसा स्कूल भागलपुर बनाम संत जेवियर्स स्कूल साहिबगंज व अंडर 19 का फाइनल मैच संत जोसफ स्कूल भागलपुर बनाम संत जेवियर्स स्कूल साहिबगंज के बीच हुआ।

पुरस्कार वितरण विजेता व उपविजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि ...