सोनभद्र, जुलाई 6 -- ओबरा। राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना के तत्वावधान में चल रहे अंडर-14 एवं अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने प्रतिभाग करते हुए खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल में ओबरा नाइट राइडर और इंडियन लायन के बीच मुकाबला खेला गया। ओबरा नाइट राइडर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए। जवाब में इंडियन लायन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और अंडर-14 वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। वही अंडर-18आयुवर्ग का फाइनल मैच इलेवन हंटर और थंडर टाइटन के बीच खेला गया। इलेवन हंटर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम को जितने के लिए 63 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर ...