चम्पावत, नवम्बर 27 -- डीएम मनीष कुमार ने फुटबॉल खिलाड़ी नैतिक करायत को अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। नैतिक का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता (स्कूल नेशनल अंडर-14) में उत्तराखंड टीम के लिए हुआ है। फुटबाल कोच नीतीश ढेक ने बताया कि नैतिक करायत ने पूरे सीज़न में बेहतरीन खेल कौशल दिखाया है और उनका राष्ट्रीय टीम के लिए चयन चम्पावत जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह न केवल नैतिक के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक क्षण है। राष्ट्रीय फुटबॉल ट्रायल्स एक से छह दिसंबर तक मध्य प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देशभर से चुने गए प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। नैतिक ने कहा कि वह आगामी ट्रायल्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। डीएम ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.