अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट में फरगुन भाटिया ने जीता रजत पदक
फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी के उभरते टेनिस खिलाड़ी फरगुन भाटिया ने सोनीपत में चल रही ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में रजत पदक जीत कर शहर का नाम रोशन किया है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता की शुरुआत से ही फरगुन लय में नजर आए। क्वालिफिकेशन राउंड से लेकर मुख्य दौर तक उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को एकतरफा मुकाबलों में हराया। प्री-क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला रुखवीर खुल्लर से हुआ, जहां फरगुन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 6-2, 6-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं क्वार्टर फाइनल में यश दहिया ने उन्हें कड़ी चुनौती दी। मुकाबले की शुरुआत में फरगुन को संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने संयम और तकनीक का शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच 7-5, 6-3 से अपने नाम कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.