उन्नाव, अप्रैल 10 -- उन्नाव, संवाददाता। अंडर-14 जनपदीय क्रिकेट लीग के लिए चार टीमों का गठन किया गया। टीम में शामिल होने के लिए पंजीकृत 60 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि डीसीए की ओर से कराई जाने वाली अंडर-14 जनपदीय क्रिकेट लीग के लिए चार टीमों का गठन किया गया। जिसमें जिले भर से आए पंजीकृत 60 खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर चार टीमों डीसीए ए, डीसीए बी, डीसीए सी तथा डीसीए डी को ट्रायल के आधार पर चार टीमों में बांटा गया। प्रतियोगिता के मैच 10 अप्रैल से सप्रू क्रिकेट स्टेडियम शुक्लागंज में सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे। इस मौके पर अभिषेक श्रीवास्तव साकिर हुसैन, ओम मिश्रा, आदित्य त्रिवेदी, अजय त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...