सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए सिमडेगा टीम के 17 खिलाड़ी शनिवार को लोहरदगा के लिए रवाना हुए। सिमडेगा का पहला मुकाबला रविवार को लोहरदगा अंडर 14 के साथ होगा। टीम मैनेजर धनंजय कुमार के नेतृत्व में सिमडेगा अंडर 14 की टीम को लोहरदगा के लिए रवाना हुई। सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी, उपाध्यक्ष आशीष शास्त्री ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। बताया गया कि 30 बच्चों का चयन कैंप करवाया गया था। जिसमें 18 बच्चों का चयन इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जिला टीम में किया गया है। अंडर 14 में रितेश यादव, रेयांश गुप्ता, अंशुमान, देव उपाध्याय, लकी सिंह बिष्ट, कुमार अर्पण, एमडी अरफीन अंसारी, सक्षम अग्रवाल, आकाश कुमार सिंह, मन्नू कुमार, आयुष्मान ...