मथुरा, अगस्त 20 -- कबड्डी अंडर-14 प्रतियोगिता का आयोजन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान पश्चिम उत्तर प्रदेश द्वारा सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिकारपुर, बुलंदशहर में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ प्रांत की तीन टीमों, उत्तराखंड प्रांत की दो टीमों तथा ब्रज प्रांत की दो टीमों सहित कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर छाता की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद तीसरे मैच में ब्रज प्रांत की टीम तथा चौथे मैच में मेरठ प्रांत की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मेरठ प्रांत की टीम के साथ हुआ। विद्या मंदिर छाता की टीम ने जीत का जलवा कायम रखते हुए 39-55 के अंतर से मैच अपने नाम कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। टीम के शानद...