बोकारो, मार्च 13 -- झारखंड तीरंदाजी संघ की ओर से अंडर 13 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन जेआरडी टाटा स्टेडियम जमशेदपुर में किया गया। जिसमें बोकारो जिला से इंडियन राउंड बालिका वर्ग में सुभद्रा कुमारी और बालक वर्ग में विशाल बाउरी का चयन किया गया है। इस अंडर 13 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन आंध्र प्रदेश के गुंटुर में किया जाएगा। झारखंड टीम की ओर से बोकारो के दोनों तीरंदाज इस अंडर 13 राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। बोकारो के दोनों खिलाड़ी वेदांता ईएसएल आर्चरी अकैडमी में कोच बुद्धेश्वर मुर्मू और संजू कुमारी से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। ईएसएल वेदांता मैनेजर गौतम और एसपी घोष ने दोनो खिलाड़ी के झारखंड तीरंदाजी टीम में चयन पर बधाई दी है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्...