खगडि़या, जून 10 -- खगड़िया। नगर संवाददाता खगड़िया जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-17, अंडर-19 एवं सीनियर वर्ग के लगभग 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों में चयनित 19 से 21 जून तक गया में होने वाले बिहार राज्य अंतर-जिला (टीम) बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इधर चैम्पियनशिप का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, संघ के सचिव डॉ. एच. प्रसाद तथा संयुक्त सचिव अमन सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस दौरान सचिव डॉ. एच. प्रसाद ने बताया कि अंडर-13 बॉयज सिंगल्स में नवनीत ने भार्गव को 21-15 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-13 बॉयज डबल्स में भार्गव एवं ऋषभ की जो...