बरेली, मई 25 -- बरेली शतरंज एसोसिएशन ने माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के सहयोग से प्रथम संडे ओपन चेस टूर्नामेंट 2026 का रविवार को आयोजन किया। अंडर 13 में प्रथम मृत्युंजय सक्सेना, द्वितीय विराट, तृतीय हजफ आदिल, चतुर्थ आराध्य कुमार आर्य, पंचम सक्षम अरोड़ा. षष्ठम विराट गुप्ता, सप्तम प्रखर सिंह, अष्टम सार्थक गुप्ता, नवम नरेन कार्तिकेयन, दशम स्थान पर कुशाग्र भट्ट रहे। बालिका वर्ग में रोषिता कुशवाहा ने पहला और दृष्टि राजपूत ने दूसरा स्थान पाया। इस ग्रुप में यंगेस्ट प्लेयर बालक का पुरस्कार अथर्व गुप्ता और बालिका वर्ग में यंगेस्ट प्लेयर का अवार्ड मित्रा कुशवाहा को मिला। ओपन वर्ग में नमन शर्मा को पहला, मानस को दूसरा, विवेक ने तीसरा, अपूर्व चौथा, परेक्षा ने पांचवां, ऋषभ सक्सेना ने छठा, दीपक नारायण ने सातवां स्थान, अर्णव मौर्य ने आठवां, धवल राजपूत ने...