बरेली, अप्रैल 13 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आगरा पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर चल रहे अंडर-12 जूनियर क्रिकेट लीग में जीपी क्रिकेट एकेडमी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दो मैच जीतकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहला मैच मुकाबला बोस्टन क्रिकेट एकेडमी और जीपी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। बॉस्टन एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन उनकी पूरी टीम 25.5 ओवरों में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीपी क्रिकेट अकैडमी ने 15.4 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। दूसरा मैच में जीपी क्रिकेट एकेडमी ने एकलव्य क्रिकेट एकेडमी को 66 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। जीपी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में आठ विकेट पर 208 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एकलव्य क्रिकेट एकेडमी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.