हमीरपुर, मई 15 -- मौदहा, संवाददाता। रेलवे प्रशासन द्वारा खैरार-भीमसेन रेलखंड के अंतर्गत रागौल-अकोना स्टेशन के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या-17 पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। इसके तहत आरसीसी बॉक्स पुशिंग का कार्य किए जाने के कारण उक्त रेलवे फाटक को 15 मई से करीब 15 दिनों के लिए अस्थाई रूप से पूर्णत: बंद रखा जाएगा। रेलवे विभाग के अनुसार समपार संख्या-17 किलोमीटर संख्या-1335/6-7 पर स्थित है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग से सभी प्रकार का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इससे क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- कर्रही रोड बर्रा से नौबस्ता बंबा तक एक महीने डायवर्जन रेल प्रशासन ने छोटे एवं बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। छो...