जौनपुर, फरवरी 2 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने अंडर पास की मांग को लेकर किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मांग के समर्थन में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने रेलमंत्री को अवगत कराया कि औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने से रेल लाइन पार कर आधा दर्जन से अधिक गांवों के दसों हजार की आबादी दशकों से अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए चंदवक बाजार आती जाती रही है। आवागमन को देखते हुए दोनों तरफ पिच मार्ग का निर्माण भी सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। उक्त रेल प्रखंड के दोहरीकरण के बाद आवागमन रेलवे द्वारा अवरुद्ध किया जाने लगा। अब दो दिन पहले दोनों तरफ लोहे का गार्डर लगाकर आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.