फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मानिकपुर स्थित अंडर पास के नजदीक एक युवक का शव पड़ा पाया गया। ट्रेन से कटने का अनुमान लगाया जा रहा है। शव की पहचान खुम्मरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय पंचम के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी मऊदरवाजा थाना पुलिस को दी गयी थी लेकिन घटना क्षेत्र मोहम्मदाबाद कोतवाली का था इस पर वहां की पुलिस को सूचना दे दी गयी।विश्वनाथ ने शव की पहचान की और बताया कि पंचम उनके मामा का बेटा था। वह चाचा महेंद्र के पास रहता था। वह मानसिक विक्षिप्त था। मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि शव की पहचान पंचम के रूप में हुयी है। शव ट्रैक के पास में था इसलिए ट्रेन से कटने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.