देहरादून, अप्रैल 5 -- जिला बदलने के बावजूद लंबे समय से पुराने जिले में जमे गढ़वाल रेंज के इंस्पेक्टर-दरोगाओं को अब नई तैनाती पर जाना होगा। 42 कर्मचारियों की सूची जारी करते हुए आईजी रेंज ने 10 अप्रैल तिथि तय कर दी है। डीजीपी दीपम सेठ ने हाल में इस मामले की समीक्षा करते हुए कड़ी नाराजगी जताई थी। सामने आया कि रोटेशन और वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत जिन इंस्पेक्टरों और दरोगाओं का तबादला पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में किया गया था उनमें से कई किसी न किसी बहाने या सिफारिश से रिलीव नहीं हो रहे थे। ऐसे में लगभग उतनी ही संख्या में पहाड़ों के कप्तानों से वहां से सुगम में आने वाले कर्मचारी रोके हुए थे। इसके बाद आईजी रेंज ने गढ़वाल मंडल के सभी सातों जिलों को वहां तैनात अंडर ट्रांसफर इंस्पेक्टर-दरोगाओं को रिलीव करने 10 अप्रैल तक तिथि नीयत की। आदेश पर अ...