हरिद्वार, फरवरी 12 -- उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से बिजली सप्लाई 23 घंटे बाधित रही। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को फॉल्ट खोजने में 18 घंटों का समय लग गया। इस दौरान क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी बिजली न होने से परेशान रही। परेशान लोगों ने देर रात ऊर्जा निगम के भूपतवाला कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं, गुरुवार शाम पांच बजे बिजली की सप्लाई सुचारु होने के बाद लोगों को राहत मिली। भूपतवाला के कैलाश गली क्षेत्र में बुधवार शाम छह बजे अंडरग्राउंड विद्युत लाइन में फॉल्ट होने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। रात तक बिजली सप्लाई सुचारु नहीं होने पर क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए। देर रात स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। देर रात तक विद्युत लाइन में कर्मचा...