कन्नौज, जनवरी 29 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के जीटी रोड पर अंडर ग्राउंड पाइप के ढोल जीटी रोड पर लगा देने से नगर में जाम की भीषण समस्या खड़ी हो गई। इससे एंबुलेंस व स्कूली वाहन जाम में फंसे रहे। ठेकेदार की लापरवाही और पुलिस की उदासीनता को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। नगर के जीटी रोड तिराहा व चकोर मार्ग पर पालिका द्वारा अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डालने का कार्य कराया जा रहा है। सीवेज पाइप जीटी रोड के किनारे पड़े होने के कारण यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। इस कारण जीटी रोड पर पल पल जाम लगता रहा। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। इस कारण पूरे दिन भीषण जाम से लोगों को जूझना पड़ा। स्कूल की छुटटी होने पर स्कूली बसें जाम में फंस गईं। एम्बुलेंस भी जाम में सायरन बजाती रहीं। जिससे बच्चे समय पर घर नहीं पहुंच सके। वाहनों में बैठे ...