मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पिपरीडीह स्टेशन के सामने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर जल्द ही छोटी कम्हरिया पर अंडरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरु नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। मांगों से सम्बंधित पत्रक आप कार्यकर्ताओं ने डीआरएम को भी सौंपा मांग पत्र में ग्राम सभा पिपरीडीह में स्थित रेलवे फाटक संख्या 6 को पुन: चालू किए जाने अथवा वहां पर अंडरपास निर्माण की मांग उठाया। साथ ही साथ छोटी कम्हरिया में अंडरब्रिज निर्माण की मांग किया। जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने कहा कि कम्हरिया में अंडरब्रिज नहीं होने के कारण हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। ग्राम प्रधान पिपरीडीह राम प्रवेश यादव ने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने के कारण काफी दिक्कत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.