हमीरपुर, अप्रैल 4 -- भरुआ सुमेरपुर। रेलवे लाइन के गेट संख्या 25 पर निर्माणाधीन अंडरब्रिज का कार्य पिछले एक माह से पूरी तरह ठप पड़ा है, जिससे किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था का ठेकेदार मजदूरों सहित मौके से गायब है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। करीब तीन माह पूर्व शुरू हुए इस निर्माण कार्य की प्रगति बेहद धीमी रही है और अब तक चौथाई काम भी पूरा नहीं हो सका है। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण किसानों के लिए वैकल्पिक कच्चा रास्ता बनाया गया है, जो हल्की बारिश में ही दलदल में बदल जाता है। इससे ट्रैक्टर व अन्य वाहन अक्सर फंस जाते हैं और आवागमन बाधित हो जाता है।ग्रामीणों के अनुसार, गांव की लगभग एक हजार बीघा कृषि भूमि रेलवे लाइन के दूसरी ओर स्थित है। रास्ता अवरुद्ध होने से किसानों को फसल की कटाई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.