महाराजगंज, अप्रैल 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली ब्लॉक क्षेत्र के जखीरा व मेदनीपुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग की समस्या को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। पूर्व विधायक जीएम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। 35 व 40 ग्राम सभाओं व कुशीनगर को जोड़ने वाले इस मार्ग पर अंडरपास के अभाव व जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। पूर्व विधायक जीएम सिंह ने बताया कि यह मार्ग करीब 35 से 40 ग्राम सभाओं को जोड़ने के साथ ही पड़ोसी जनपद कुशीनगर तक आवागमन का प्रमुख रास्ता है। रोजाना सैकड़ों लोग, विशेषकर स्कूली बच्चे, इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। रेलवे क्रासिंग व जलनिकासी को लेकर ग्रामीणों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा क्रासिंग के पास दो पुलिया बनी हैं, जिनसे लगभग 10 गांवों के पानी की निकासी होती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.