बुलंदशहर, मार्च 21 -- कलंदरगढ़ी गांव अंडर पास पर बारिश के बाद जलभराव हो गया, जिससे मार्ग पर ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन सवार और पैदल चलने वाले लोगों को झेलनी पड़ी। भाईपुर गांव निवासी गजेंद्र चौहान ने बताया कि कलंदरगढ़ी अंडरपास के नीचे पानी की निकासी की सुविधा नहीं है। ऐसे में एक दिन की बारिश में ही अंडरपास पर पानी भर जाता है। यही कारण है कि अंडरपास की सड़क जर्जर रहती है। कई बार लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग की मरम्मत करा दी गई, लेकिन हर बार सड़क टूट जाती है। भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि डीएफसी के अंडर पास बनने के बाद से ही मार्ग पर जलभराव की समस्या शुरू हो गई है। इसको लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जल्द इस समस्या को लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा...