बरेली, अप्रैल 5 -- भमोरा। रम्पुरा-अलीगंज मार्ग पर रेलवे अंडरपास में लगे लोहे के पोल से बाइक टकराने पर दो दोस्तों की मौत हो गई। आधे घंटे तक घटनास्थल पर उनके शव पड़े रहे। बाद में किसी राहगीर की सूचना पर भमोरा पुलिस ने शव जिला अस्पताल भिजवाए और उनके परिजन को सूचना दी। बदायूं के बिनावर में रहने वाले 30 वर्षीय रोहित शर्मा शुक्रवार सुबह बिशारतगंज के वार्ड आठ में लाइन पार रहने वाले अपने दोस्त 28 वर्षीय अमित शर्मा से मिलने आए थे। दिन भर दोनों साथ रहे। रात करीब नौ बजे एक ढाबे पर खाने के बाद दोनों लौट रहे थे। बिशारतगंज-अलीगंज रोड पर रम्पुरा अंडरपास पर उनकी बाइक लोहे के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव आधे घंटे तक वहीं पड़े रहे। किसी राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.