रामपुर, मार्च 1 -- ग्राम स्वार खुर्द में बन रहे रेलवे अंडरपास बनने से पानी की निकासी न होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर गांव पहुंचे नायब तहसीलदार के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। शनिवार को केमरी क्षेत्र के ग्राम स्वार खुर्द के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र होकर गांव में बन रहे रेलवे विभाग के अंडरपास पर सुबह पहुंच गए। अंडरपास बनने से पानी की निकासी न होने पर गांव में जलभराव होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में इस अंडरपास के बनने से जलभराव और गांव में बाढ़ आने की आशंका है। जिसके बाद ग्रामीणों ने रेलवे विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब पांच घंटे तक हंगामा किया। सूचना पाकर नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी मौके पर पहुंचे, और रेलवे विभाग के अधिकारियों से बातची...