हजारीबाग, फरवरी 19 -- बरही प्रतिनिधि। रसोइयाधमना में अंडरपास निर्माण को लेकर ग्रामीण सांसद मनीष जायसवाल से मिले और उन्हें ग्रामीणों की चिंता से अवगत कराया। ग्रामीणों ने सांसद को अंडरपास के वर्तमान डिजाइन से कोई लाभ नहीं मिलने की आशंका जतायी। रसोइयाधमना के ग्रामीण सांसद प्रतिनिधि भगवान केसरी एवं मोतीलाल चौधरी के नेतृत्व में सांसद से मिलने गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि रसोईया धमना मोड़ से 500 मीटर की दूरी पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है। दोनों ओर मिट्टी भरकर दीवार खड़ी करने की योजना है। यदि निर्माण इसी स्वरूप में हुआ तो गांव का सीधा संपर्क बाधित हो सकता है। इससे किसानों को खेतों तक पहुंचने, छात्रों को स्कूल-कॉलेज आने जाने और रोजमर्रा के कार्यों के लिए निकलने वालों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने विधायक मनोज कुमार यादव को भी समस्य...