कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। हैलट, कार्डियोलॉजी, चेस्ट व कैंसर हॉस्पिटल को आपस में जोड़ने के लिए अंडरपास निर्माण की मांग गई। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि ये अस्पताल न केवल कानपुर बल्कि आसपास के 17 जनपदों के लिए जीवनरक्षक चिकित्सा केंद्र हैं। विशेषकर हृदय रोगियों के लिए समय पर उपचार जीवन और मौत के बीच निर्णायक भूमिका निभाता है इसलिए प्रमुख अस्पतालों को अंदर ही अंदर जोड़ने के लिए एक अंडरपास का निर्माण करा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग पर अमल का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...