चंदौली, अप्रैल 20 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के व्यासनगर स्टेशन के समीप नींबूपुर गांव के सामने रेलवे लाइन पर अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर रविवार की सुबह दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पास धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि रेल प्रशासन रेलवे ट्रैक के किनारे बाउंड्रीवाल खड़ा कर रहा है, जिससे खेतीबाड़ी करने में दिक्कत होगी। वही ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त पत्रक डीएम सहित अन्य अधिकारियों को भेजा है।चंदौली के नियामताबाद ब्लॉक के नींबूपुर गांव का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। जिसकी आबादी लगभग आठ हजार के करीब है। गांव के ज्यादातर लोग किसान है और खेती रेलवे लाइन पार जाना पड़ता है, लेकिन रेलवे लाइन के किनारे बाउंड्रीवॉल हो जाने के बाद सौ मीटर की दूरी तय करने के लिए दो से ढाई किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। इस रास...