अंडरपास के लिए सलखापुर के पास ग्रामीणों का प्रदर्शन
जौनपुर, मई 26 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जंघई रेल प्रखंड पर सलखापुर स्टेशन के पास अंडरपास बनवाने की मांग करते हुए लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अंडरपास नहीं बनाए जाने पर रेलवे की ओर से कराए जा रहे कार्य को रोकने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के अनुसार, सलखापुर रेलवे स्टेशन के पास निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास नहीं बनाये जाने से स्थानीय लोगों को काफी समस्या होगी। लोग अंडरपास के बनवाने की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक के पास जमा होकर नारेबाजी करने लगे। चेतावनी दी कि जब तक अंडरपास नहीं, तब तक रेलवे का काम नहीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो रेलवे का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.