कुशीनगर, मार्च 28 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारीपट्टी रेलवे अंडरपास के समीप रेलवे बैरिकेडिंग से भिड़ कर ई रिक्शा फंस गया। महराजगंज जिला निवासी एक अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा में भर्ती कराया, जहां पर उसकी स्थिति गम्भीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बहुआर निवासी नागेन्द्र दीक्षित 55 वर्ष पुत्र लक्ष्मीनारायण गांव के ही एक व्यक्ति के साथ तीन पहिया वाहन से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पकड़ गुरुवार की रात खड्डा क्षेत्र में कहीं जा रहे थे। इस दौरान बंजारीपट्टी अंडर पास के समीप रेलवे लाइन के अगल-बगल लगे लोहे के रॉड से उनकी पहिया वाहन भिड़ गयी। इसमें चालक को मामूली च...