जौनपुर, मई 17 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर शनिवार को खालिसपुर भवनाथपुर अंडर पास के नीचे शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक 20 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गर्मी के कारण मौत की आशंका जताई। हालांकि पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। उसकी पहचान नहीं हो सकी। खालिसपुर भवनाथपुर अंडर पास के नीचे दोपहर करीब ढाई बजे एक युवती जमीन पर गिरी हुई थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को सीएचसी रेहटी भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण के साथ मारपीट, मुकदमाग्रामीण के साथ मारपीट, मुकदमा ग्रामीण के साथ मारपीट, मुकदमा ग्रामीण के साथ मारपीट, मुकदमा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ...