रुडकी, अप्रैल 17 -- भगवानपुर,संवाददाता। पुहाना अंडरपास के नीचे एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि इमरान निवासी रामपुर चुंगी, रुडकी लंबे समय से नशे का आदी था। गुरुवार की देर शाम उन्हें इमरान के पुहाना अंडरपास के नीचे घायल अवस्था में पड़ा होने की जानकारी मिली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...