फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- मोहम्मदाबाद। संकिसा रोड पर स्थित बहादुर नगला अंडरपास के किनारे मंगलवार की सुबह नगला चंपत गांव से महज 50 मीटर दूर एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा पाया गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई । बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण पहुंच गये l अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल की l फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए l शव की पहचान नहीं हो सकी l शव की पहचान के लिए प्रधानों गांव के चौकीदारों एवं अन्य ग्रुपों में फोटो शेयर की गई है l नगला चंपत निवासी सुमित कुमार सुबह 6 बजे शौच के लिए घर से निकले तो नगला चंपत जाने वाले मार्ग पर गांव से 50 मीटर दूर झाड़ियां में लगभग एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा तो उसने 112 पुलिस को सूचना दी l स...