प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में बनने वाली अंडरग्राउंड पार्किंग सुविधा अगले महीने यानी मई से शुरू हो जाएगी। इस नई व्यवस्था से जहां यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, वहीं शहर की प्रमुख सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या भी काफी हद तक खत्म होने की उम्मीद है।इस पार्किंग को नवाब यूसुफ रोड से जोड़ दिया गया है। नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने इसका मुख्य प्रवेश द्वार बनाया गया है, जिससे यात्री और आम लोग आसानी से अंदर प्रवेश कर सकेंगे। निर्धारित शुल्क देकर यहां वाहन सुरक्षित खड़े किए जा सकेंगे। अब तक इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन सड़क किनारे खड़े होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। पार्किंग शुरू होने के बाद वाहन सड़क के बजाय अंदर खड़े होंगे, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा।...