धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, संवाददाता। धैया से हाउसिंग कॉलोनी स्थित सब-स्टेशन तक आने वाले 33 केवीए अंडरग्राउंड केबल में खराबी से मंगलवार को शहर की बड़ी आबादी को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। अंडरग्राउंड केबल में खराबी से हाउसिंग कॉलोनी स्थित सब-स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित हुए। जेबीवीएनएल के अधिकारियों के अनुसार धैया से हाउसिंग कॉलोनी स्थित सब-स्टेशन तक 33 केवीए अंडरग्राउंड केबल में खराबी आई थी, जिससे हाउसिंग कॉलोनी पावर सब-स्टेशन की सप्लाई ठप हो गई। सूचना पर जेबीवीएनएल ने पेट्रोलिंग शुरू कराई। शाम सात बजे तक खराबी का पता लगाया जा सका। इसके बाद अधिकारियों ने मरम्मत शुरू की। रात में हाउसिंग कॉलोनी के सब-स्टेशन से आपूर्ति बहाल कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...