प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कसारी-मसारी उपकेंद्र के कालिंदीपुरम फीडर से जुड़ी 11 केवी अंडरग्राउंड केबल में सोमवार सुबह आग लगने से आसपास के कई मोहल्लों में करीब 12 घंटे तक बिजली आप supply बाधित रही। वसुधा विहार कॉलोनी के सामने नाले के पास लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे केबल का बड़ा हिस्सा जल गया और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई।

आग के कारण कालिंदीपुरम फीडर से लगभग पांच हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। बिजली विभाग के अनुसार, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि आशंका है कि नाले के पास किसी द्वारा कूड़ा जलाने से केबल ने आग पकड़ ली। घटना के बाद यमुना कुंज, सुगम विहार, राधा कुंज, बरसाना, नंदगांव, गोकुल सेक्टर, आर्मी कॉलोनी और वेल्डिंग चौराहा समेत कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

बिजली...