गाज़ियाबाद, जुलाई 3 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। नोएडा प्राधिकरण के बहुचर्चित अंडरग्राउंड केबल घोटाला मामले में शुक्रवार को विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले के विवेचक की गवाही होनी थी, लेकिन गवाह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इसके चलते अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख तय कर दी। सीबीआई के अनुसार वर्ष 2011 में नोएडा में अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्य में करीब 20.5 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। मामले में बिना टेंडर और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए उच्च दरों पर कार्य आवंटित करने का आरोप है। इस मामले में पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह सहित 11 व्यक्ति और तीन कंपनियां आरोपी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...