नई दिल्ली, अगस्त 31 -- हमारा शरीर साफ-सुथरा हो, इसके लिए हम कई तरह की चीजों को लगाते हैं। गर्मी-बरसात में बगल में पसीना जमा होने के कारण बदबू आने लगती है और अगर आप अंडरआर्म्स के बाल हटाने के लिए रेजर या अन्य किसी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो कालापन भी हो जाता है। कालापन-बदबू दूर करने के लिए हम कई तरह के परफ्यूम, क्रीम लगाते हैं लेकिन ये लंबे समय तक नहीं टिकता। साथ ही कालापन कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। अगर आप स्लीवलेस ड्रेस कैरी कर रही हैं, तो हाथ उठाने पर कालापन साफ दिखता है। इस समस्या से अगर आप भी परेशान हैं, तो डॉक्टर आंचल ने सही तरीका बताया है, जिससे कालापन और बदबू दोनों दूर हो जाएगी।अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए क्या करें?ग्लाइकोलिक एसिड क्रीम डॉक्टर आंचल का कहना है कि अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए आप बेकिंग स...