हरदोई, अप्रैल 19 -- सांडी, संवाददाता। ब्लॉक की ग्राम सभा अंटवा में बीडीओ के नेतृत्व में हुई जांच में जीरामजी योजना के तहत बड़े पैमाने पर गड़बड़झाले का खुलासा होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। जांच के करीब दस दिन बाद भी रिपोर्ट तैयार न होने से मामला अधर में लटका हुआ है। शिकायतकर्ता छोटे सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी मांगी, लेकिन न तो जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है और न ही दोषियों पर कोई कदम उठाया गया है। ग्राम प्रधान, सचिव और टीए पर आरोप है कि फर्जी मस्टररोल तैयार कर मजदूरों की एक ही फोटो का कई बार इस्तेमाल किया गया। पुराने कार्यों को नए कार्यों में दर्शाकर लाखों रुपये की धनराशि हड़प ली गई। 8 अप्रैल को बीडीओ काजल, जेई करन सिंह और एपीओ सुरेंद्र यादव की टीम ने मौके पर जांच की थी। भौतिक निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.