हरदोई, अप्रैल 9 -- सांडी। ग्रामसभा अंटवा में जीरामजी योजना के तहत बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। शिकायत के बाद बीडीओ के नेतृत्व में हुई जांच में अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। वहीं, दो कार्यों से संबंधित फाइल मौके पर उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। इससे मामला और संदिग्ध हो गया है। ग्रामसभा अंटवा निवासी छोटेलाल ने बीते दिनों बीडीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि नवंबर से फरवरी के बीच पुराने कार्यों के नाम पर फर्जी मस्टर रोल निकालकर और चहेते मजदूरों की एक ही फोटो बार-बार लगाकर लाखों रुपये का गबन किया गया। आरोप है कि प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक (टीए) की मिलीभगत से फर्जी एमबी (मेजरमेंट बुक) के सहारे धनराशि का बंदरबांट किया गया। बुधवार को बीडीओ काजल के नेतृत्व में एपीओ सुरेंद्र यादव और जेई करन सिंह की टीम ने मौके पर जांच की। जांच के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.