कानपुर, जुलाई 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से प्रवक्ता पद का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी हो गया। जिसमें डीएवी कॉलेज में संस्कृत विषय की शोधछात्रा अंजू द्विवेदी ने संस्कृत-प्रवक्ता पद पर बालिका वर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, शिक्षा शास्त्र विभाग की छात्रा साक्षी अग्रवाल ने भी बालिका वर्ग में प्रदेश प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह, सोनी देवी (शिक्षा शास्त्र विभाग) एवं अर्चना पाल (समाजशास्त्र विभाग) का भी चयन हुआ है। इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी, चीफ प्रॉक्टर प्रो. लोकेश सक्सेना, प्रो. विनोद कुमार पाण्डेय, प्रो. आरएस यादव, डॉ. राजन दीक्षित, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- पीजीटी में 48 और दिल्ली पीजीटी में छह का चयन

हिंदी हिन्द...