कानपुर, अप्रैल 22 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को छह मुकाबले खेले गए। पहले मैच में अंजुल मिश्रा की शतकीय पारी की बदौलत तिलक सोसाइटी ने 177 रन से बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, अन्य मुकाबलों में फ्रेंड्स, कानपुर जिमखाना, केएन टाइटंस, नवाबगंज एथलेटिक्स और आरबीआई एकादश ने जीत प्राप्त की।मंटोरा मैदान में हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक सोसाइटी ने 36 ओवर में तीन विकेट पर 288 रन बनाए। टीम की ओर से अंजुल मिश्रा ने 137 गेंद में 32 चौकों की मदद से 197 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी किंग्स एकादश की टीम 25वें ओवर में 111 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में अनुज पाल ने चार, आकाश जैन ने तीन, रहमान खान ने दो विकेट लिया। इससे तिलक सोसाइटी ने 177 रनों से एकतरफा जीत प्राप्त की। मैच में शतक लगान...